-
Advertisement
बिग ब्रेकिंगः Himachal में च्युइंग गम और बबल गम की बिक्री पर रोक
Last Updated on April 4, 2020 by
लेखराज धरटा/शिमला। कोरोना वायरस की महामारी के चलते लोगों की सुरक्षा को देखते हुए हिमाचल में च्युइंग गम, बबल गम, पान और इनके जैसे उत्पादों पर रोक लगा दी है। यह रोक 30 जून यानि तीन माह के लिए जारी रहेगी। इस दौरान ना तो कोई च्युइंग गम, बबल गम आदि बेच सकेगा और ना ही प्रयोग कर सकेगा।
इस बाबत कमिश्नर फूड सेफ्टी और अतिरिक्त मुख्य सचिव (हेल्थ) आरडी धीमान ने आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि च्युइंग गम चबाकर लोग इधर-उधर थूकते हैं। साथ ही कई बार बबल गम को चबाकर फूलाया जाता है। फटने पर थूक अन्य व्यक्ति पर गिरने का खतरा रहता है। इससे कोरोना वायरस संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। इसके चलते यह निर्णय लिया है। अगर कोई आदेशों की अवहेलना करता है तो 2 लाख तक जुर्माना भरना पड़ सकता है।