-
Advertisement
नांदेड से Haryana लौटे श्रद्धालुओं ने बढ़ाई सरकार की चिंता, चार कोरोना पॉजिटिव
गुरुग्राम। महाराष्ट्र के नांदेड स्थित गुरुद्वारा हुजूर साहिब से लौटे श्रद्धालु पंजाब के बाद अब हरियाणा (Haryana)के लिए मुसीबत बन गए हैं। नांदेड से लौटे चार श्रद्धालुओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) पाए गए चार श्रद्धालुओं में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। ये चारों मामले प्रदेश के फतेहाबाद के रतिया में सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार नांदेड से लौटे लगभग 20 श्रद्धालुओं का सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए लिया गया था जिनमें से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिन चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें से तीन रतिया के ही निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, एक श्रद्धालु पंजाब के बठिंडा का निवासी बताया जाता है। वह गुरुद्वारा श्री हुजूर साहिब से आकर अपने रिश्तेदार के घर ठहरा था।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ व पंचकूला में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, हिमाचल भवन से चलेंगी HRTC बसें
फतेहाबाद के डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर हनुमान सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कोरोना से संक्रमित पाए गए सभी मरीजों को रतिया के कम्युनिटी हॉल में रखा गया है। ये सभी दो दिन पहले पंजाब रोडवेज की बस से लाए गए उन श्रद्धालुओं में शामिल थे, जिन्हें शेल्टर होम में क्वारंटाइन किया गया था। सभी को क्वारंटाइन किया गया था इसलिए इनके संपर्क में आने से किसी से संक्रमित होने का खतरा ना के बराबर है।
