-
Advertisement
Punjab: कल से खुलेंगी शराब की दुकानें, Home Delivery की सुविधा होगी उपलब्ध
नई दिल्ली। भारत में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच पंजाब (Punjab) सरकार ने होम डिलीवरी (Home delivery) की सुविधा के साथ गुरुवार से राज्य में शराब (liquor) की दुकानें खोलने का आदेश दिया है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य में लागू कर्फ्यू में राहत के समय यानी सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक ही ये दुकानें खुली रहेंगी। इस दौरान कोई भी व्यक्ति शराब का ऑर्डर दे सकता है। दोपहर एक बजे से शाम 6 बजे तक शराब की होम डिलीवरी की जाएगी। बतौर सरकार, एक ग्राहक को दो लीटर से अधिक शराब की डिलीवरी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। राज्य के आबकारी विभाग ने इस संबंध में एक प्रस्ताव सीएम अमरिंदर सिंह को सौंप दिया है, जो कि राज्य के आबकारी और कराधान मंत्री भी हैं।
यह भी पढ़ें: बड़ी कामयाबी: Encounter में मारा गया हिज्बुल कमांडर रियाज नाइकू, अभी तक 6 आतंकी ढेर
इसके साथ ही सरकार शराब पर कोरोना सेस लगाने पर भी विचार कर रही है। यह प्रति बोतल 50 से 100 रुपए तक हो सकता है। पहले इस प्रस्ताव को वीरवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में लेकर जाने की तैयारी थी, लेकिन इससे पहले ही सीएम ने इसे मंजूरी दे दी। गौरतलब है कि देशभर में सोमवार से शराब की दुकानें खुलने के बाद में लोगों की लंबी-लंबी कतारों की कई तस्वीरें देखने को मिलीं। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग (Social distancing) गाइडलाइन का पालन चुनौती साबित हो रहा है इसलिए राज्य सरकार ने शराब की होम डिलिवरी को अनुमति दी है। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने भी शराब की होम डिलिवरी शुरू कर दी है।
