-
Advertisement
कर्फ्यू ढील में Solan के माल रोड पर नहीं दौड़ेंगे वाहन, बंद की आवाजाही
दयाराम कश्यप/सोलन। जिला सोलन में कर्फ्यू ढील में समय बढ़ाने और बिना पास निकलने की छूट मिलते ही लोग बेवजह घरों से बाहर निकलने लगे हैं। इस वजह से सोलन (Solan) शहर के माल रोड पर वाहनों की अधिक आवाजाही (vehicle movement) देखने को मिल रही है और जाम भी लग रहा है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने बुधवार से कर्फ्यू ढील के दौरान माल रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है।
यह भी पढ़ें: राहत: Sirmaur में जमातियों समेत 51 लोगों की सेंपल रिपोर्ट नेगेटिव
बता दें कि बीते दिनों डीसी ने कर्फ्यू ढील में बदलाव के साथ-साथ वाहनों को बिना किसी परमिशन के जिला में इधर-उधर जाने की अनुमति दी थी, लेकिन इसी ढील की वजह से लोगों की आवाजाही बढ़ गई है और लोग घर से वाहर लेकर निकल रहे हैं जिस कारण जाम जैसी दिक्कतें सामने आ रही हैं। डीएसपी (DSP) रमेश शर्मा ने बताया कि डीसी द्वारा बीते दिनों वाहनों को जिला में बिना परमिशन से इधर-उधर जाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन लोग इसका दुरुपयोग कर बेवजह घरों से बाहर निकल रहे है। जिस कारण शहर में जाम जैसी परेशानी सामने आ रही है जो कि कोरोना महामारी को दस्तक दे सकती है, इसी के चलते आज से वाहनों की आवाजाही सोलन माल रो पर बन्द कर दी गई है, लेकिन एम्बुलेंस सेवा के लिए माल रोड खुला रहेगा।
बाजार में दुकानों का किया निरीक्षण
जिलाधीश के आदेशों के अनुसार दुकानें खोलने के लिए दिन निर्धारित किए हैं। जिसकी अनदेखी करने वालों पर लगाम कसने के लिए बुधवार को एसडीएम, डीएसपी एवं खाद्य आपूर्ति निदेशक ने बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान शहर में प्रतिबंधित वस्तुएं बेचने पर एक दुकानदार के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह सोलन शहर में कई दुकानदार जिन्होंने कई प्रकार की वस्तु बिक्री के लिए रखी है। वह अपनी दुकान किसी ना किसी सामग्री बेचने के बहाने हर रोज दुकानें खोल रहे हैं। ऐसी शिकायतों पर भी प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए दुकानदारों को एक ही प्रकार के सामान बेचने के लिए किसी एक दिन दुकानें खोलने की हिदायत दी है। टीम ने सोलन के मुख्य बाजार से लेकर मॉल रॉडए पुराना उपायुक्त कार्यालय सहित सपरून तक का दौरा किया। इसके इलावा सपरून बाईपास पर सब्जियों की विक्री कर रहे दुकानदारों को दुकानों पर मूल्य सूचित लगाने के भी निर्देश दिए।

