-
Advertisement
आंधी तूफान ने उखाड़ दिया 500 वर्ष पुराना पेड़, पांच वाहन क्षतिग्रस्त, मकान की दीवार ढही
दयाराम कश्यप/सोलन। उपमंडल अर्की के डुमेहर गांव में राजाओं के काल का एक विशालकाय बरगद का पेड़ (Tree) रविवार को आई आंधी से गिर गया। पेड़ गिरने से वहां आसपास खड़े कई वाहन (Vehicle) इसकी चपेट में आने से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं साथ लगते एक मकान की बाहरी दीवार भी गिर गई। गनीमत यह रही इस हादसे में किसी मकान या जान का नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि 500 वर्ष पुराने इस वृक्ष से उनका धार्मिक रिश्ता जुड़ा था। आज सुबह तूफान व बारिश के चलते जब सभी लोग अपने घरों में दुबके बैठे थे। उसी समय जोर की आवाज आई, जिसे सुन लोग बाहर निकले तो देखा वर्षों पुराना बरगद का पेड़ जमीन पर गिरा पड़ा है और पांच वाहन इसकी चपेट में आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: Home Quarantine के नियम तोड़ने पर पत्नी ने पति व पिता ने बेटे के खिलाफ की Police complaint
ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय बीजेपी नेता रतन सिंह पाल सहित प्रशासन को दी। जिस पर एसडीएम अर्कीए तहसीलदार सहित पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का जायजा लिया। पेड़ की बड़ी शाखाएं हटाने के लिए स्थानीय लोगों ने पेड़ को काटना शुरू किया और आसपास के रास्ते को चलने लायक बनाया गया। बीजेपी नेता रतनसिंह पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके बुजुर्ग बताते हैं कि यह वृक्ष करीब 500 वर्ष पुराना था जो कि आज सुबह बारिश व तेज तूफान के चलते गिर गया जिसकी चपेट में करीब 5 गाड़ियां आई है साथ ही इसके साथ लगते मकान की दीवार भी गिर गई है। वहीं अर्की के एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि लगभग 5 वाहनों पर यह वृक्ष गिरा है। उन वाहनों को इंश्योरेंस के लिए पुलिस ने मौका देख कर रिपोर्ट ले ली है। जो नुकसान हुआ है उसे प्रशासन आंकलन के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दे दिए गए है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


