-
Advertisement
Police Constable के कोरोना पॉजिटिव आने पर पंचरूखी थाने के बाद अब पुलिस आवास भी सील
पालमपुर। उपमंडल के अंतर्गत पंचरुखी क्षेत्र से एक पुलिस कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने के उपरांत एसडीएम पालमपुर धर्मेश रामोत्रा और डीएसपी पालमपुर ने इलाके का दौरा किया। एसडीएम ने बताया कि एतिहात के तौर पर पंचरूखी पुलिस थाने तथा पुलिस आवासों को आगामी आदेशों तक सील कर दिया गया है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से घबराने नहीं, बल्कि सजग और घरों में रहने की अपील की है। बता दें कि इससे पहले तीन कोरोना पाॅजिटिव (Corona Positive) के मामले पंचरूखी, मझाकरा (दौलतपुर कांगड़ा) व पपरोला से सामने आए हैं। पंचरूखी में 50 वर्षीय एक पुलिस कांस्टेबल कोरोना संक्रमित पाया गया है। अभी तक पुलिस कांस्टेबल की ट्रेवल हिस्ट्री का पता नहीं चल पाया है। पुलिस कांस्टेबल पंचरूखी थाने में तैनात है। पॉजिटिव आने के बाद पंचरूखी थाने को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है। इसकी पुष्टि एसपी कांगड़ा (SP Kangra) विमुक्त रंजन ने की है।
यह भी पढ़ें: Big Breaking : कोरोना की गिरफ्त में हिमाचल, Kangra में तीन नए Positive आए सामने
वहीं एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि पिछले कल पालमपुर (Palampur) में आईएलआई के सैंपल लिए गए थे। इन सैंपल की रिपोर्ट आई है। इसमें पंचरूखी क्षेत्र का एक व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति पुलिस में तैनात है। पुलिस कांस्टेबल (Police Constable) है। ट्रेवल हिस्ट्री का अभी पता नहीं है। उक्त कोरोना पाॅजिटिव व्यक्ति के एरिया में जाकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। वहीं बताया जा रहा है कि पपरोला क्षेत्र के कोरोना पाॅजिटिव की भी अभी तक ट्रेवल हिस्ट्री का पता नहीं चल पाया है। मझाकरा वाला 10 मई को जालंधर से लौटा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

