-
Advertisement
बड़ी खबरः रेड जोन से आया था Una कोरोना पॉजिटिव, ऑरेंज जोन का भी बनाया था पास
ऊना। जिला में आज सामने आए कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) के एक झूठ ने परिवार को खतरे में डाल दिया। डीसी ऊना संदीप कुमार ने बताया कि हरोली उपमंडल का एक व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव आया है और जिला ऊना में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है, जिसमें से 16 पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं। यह व्यक्ति रेड जोन (Red Zone) मुंबई से लौटा था, लेकिन इसने एक पास मोहाली से ऊना (Una) का बनवा लिया। मोहाली ऑरेंज जोन में है, इसलिए इसे होम क्वारंटाइन (Home quarantine) में रखा गया था, लेकिन बाद में परिवार के सदस्यों ने उस पर जांच कराने का दबाव बनाया। व्यक्ति में कुछ फ्लू जैसे लक्षण थे, इसलिए इसे संस्थागत क्वारंटाइन किया गया और अब टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इस व्यक्ति ने अपने पूरे परिवार को खतरे में डाल दिया है।
ये भी पढ़ेंः Big Breaking: कोरोना ने जकड़ा Himachal, बार्डर वाले जिला Una में आया एक Positive
मां, पत्नी और छोटी बच्ची को भी क्वारंटाइन किया
डीसी ने कहा कि अब संक्रमित व्यक्ति की मां, पत्नी और छोटी बच्ची को भी क्वारंटाइन किया गया है और उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक और व्यक्ति संक्रमित के साथ मोहाली से आया था, जिसकी पहचान कर ली गई है और उसका भी टेस्ट करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाहर के प्रदेशों से आ रहे व्यक्ति सही जानकारी दें और अपने परिवार को इस तरह के खतरे में ना डालें। यह सभी के लिए सही है। पास के लिए गलत जानकारी देने पर एफआईआर (FIR) दर्ज की जा सकती है।


