-
Advertisement
बड़ी खबरः कोरोना से जंग हारा Hamirpur के हटली गांव का 52 वर्षीय व्यक्ति, गई जान
शिमला/हमीरपुर। कोरोना को लेकर हिमाचल (Himachal) के लिए एक बुरी खबर आ रही है। हमीरपुर के 52 वर्षीय एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई है। यह व्यक्ति 6 मई को दिल्ली से लौटा था। दिल्ली के आजादपुर में हलवाई का काम करता था। इसे भोटा चैरीटेवल अस्पताल में भर्ती किया गया था। आज तबीयत बिगड़ने पर व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया। मेडिकल कॉलेज नेरचौक (Medical College Nerchowk) मंडी पहुंचने से पहले व्यक्ति की मौत हो गई है। कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते हिमाचल में यह तीसरी मौत है। इससे पहले कांगड़ा में एक तिब्बती बुजुर्ग और मंडी में सरकाघाट के एक युवक की मृत्यु हो चुकी है। अब हमीरपुर से यह मामला सामने आया है। कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) व्यक्ति की मौत के साथ अब हिमाचल में एक्टिव केस 33 रह गए हैं। विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें: Hamirpur में कोरोना मामला आने पर दो पंचायतों के 9 वार्ड कंटेनमेंट जोन घोषित
बता दें कि जिला में नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत लहड़ा के गांव हटली का एक 52 वर्षीय व्यक्ति कोरोना की चपेट में आ गया था। वह 6 मई को दिल्ली से हमीरपुर आया था। यहां आकर वह तीन दिन से बीमार चल रहा था। इसके बाद उक्त व्यक्ति के सैंपल लेकर जांच के लिए आईएचबीटी लैब पालमपुर (Palampur) भेजे। सैंपल जांच में व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया था। 9 मई को व्यक्ति को भोटा अस्पताल में भर्ती किया गया। आज अचानक व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ हुई। तबीयत बिगड़ गई। व्यक्ति को भोटा से मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया। रास्ते में व्यक्ति की मृत्यु हो गई।


