-
Advertisement
कोरोना का खौफः मंडी में SP Office से लेकर थानों तक SOP लागू
मंडी। कोरोना वायरस के खौफ के बीच मंडी जिला पुलिस ( Mandi Distt Police)ने सुरक्षा को लेकर एमएचए की गाईडलाइन पर एसओपी यानी स्टैंडर्ड आपरेटिग प्रोसिजर( Standard operating procedure) को लागू कर दिया है। मंडी जिला में एसपी ऑफिस से लेकर सभी थानों में स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसिजर को लागू कर दिया गया है। इसके तहत एसपी आफिस, डीएसपी आफिस, सभी थानों और पुलिस चौकियों में बैरिकेटिंग करके शिकायतकर्ताओं की सुनवाई के लिए एक निर्धारित स्थान चिन्हित कर लिया गया है। निर्धारित स्थानों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें: Anni की कुठेड़ पंचायत में तेंदुए की दहशत, गौशाला में बंधी 4 जर्सी गउओं को उतारा मौत के घाट
जब भी कोई व्यक्ति यहां शिकायत लेकर आएगा तो उसे निर्धारित स्थान पर ही रोक दिया जाएगा। संबंधित अधिकारी उसी स्थान पर आकर उसकी बात सुनेगा। यदि मामला गंभीर हुआ और संबंधित संस्थान के प्रभारी को यह लगा कि उक्त व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति देनी चाहिए तो ही उसे अंदर प्रवेश करने दिया जाएगा। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस कर्मियों को सुरक्षित रखने के तहत ही एमएचए की गाईडलाइन पर स्टैंर्ड्ड आपरेटिंग प्रोसिजर को लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि कोई भी बाहरी व्यक्ति एसपी ऑफिस या थानों में बेवजह न जाए और संक्रमण को फैलने से रोका जा सके, इस दिशा में यह प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Palampur के ग्वालटिक्कर में जलशक्ति विभाग में कार्यरत कर्मी का Murder
एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि जिला पुलिस के सभी उच्चाधिकारी समय-समय पर थानों, पुलिस चौकियों और नाकों का निरीक्षण कर रहे हैं। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पुलिस कर्मी नियमों का पालन करते हुए अपनी सेवाएं दे रहे हैं और उन्हें संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने बताया कि पब्लिक अवेयनेस के लिए जिला पुलिस सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों का सहारा भी ले रही हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले कांगड़ा जिला का एक पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद पूरे प्रदेश में पुलिस विभाग पूरी तरह से सजग हो गया है और एमएचए की गाईडलाइन का पूरी तरह से पालन करने में जुट गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

