-
Advertisement
Corona Breaking – सोलन के बाद कांगड़ा में 6 नए मामले, एक्टिव केस हो गए 64
धर्मशाला। हिमाचल में कोरोना के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज भी अब तक 11 मामले आ चुके हैं। सोलन के बाद कांगड़ा जिला (Kangra district) में 6 नए मामले आए हैं। अधवानी ज्वालामुखी की 41 वर्षीय महिला, सुल्याली नूरपूर का 54 वर्षीय ड्राइवर, इंदौरा क्षेत्र का 24 वर्षीय युवक, नगरोटा बगवां क्षेत्र का 21 वर्षीय युवक, काथला जयसिंहपुर का 57 वर्षीय व्यक्ति और भवारना का 36 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) पाया गया है। यह सभी मुंबई से आए हैं। परौर में संस्थागत क्वारंटाइन में थे। बैजनाथ शिफ्ट किए गए हैं। इसी के साथ हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 121 हो गया है और एक्टिव केस 64 हो गए हैं। कांगड़ा में आंकड़ा 41 पहुंच गया है। 32 एक्टिव केस हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: Breaking: सोलन में 5 लोग Corona Positive, पं बंगाल से वापस आए थे सभी

