-
Advertisement
हेल्थ डायरेक्टर की गिरफ्तारी- निलंबन के बीच Dr. Bharat Bhushan Katoch संभालेंगे Additional कार्यभार
शिमला। हिमाचल के स्वास्थ्य विभाग में लाखों के लेनदेन मामले में एक ऑडियो क्लिप (Audio Clip) सामने आने के बाद सरकार ने अजय कुमार गुप्ता को स्वास्थ्य विभाग के निदेशक को पद से निलंबित कर दिया । इसके साथ ही ज्वाइंट डायरेक्टर (Joint Director) हेल्थ डॉ. भारत भूषण कटोच (Dr. Bharat Bhushan Katoch) को डॉयरेक्टर का भी अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है। उन्हें तत्काल ये जिम्मेदारी संभालने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें: Mandi : कोरोना पॉजिटिव मामलों के बाद 4 उपमंडलों के संबंधित क्षेत्र बनाए Containment-Buffer Zone

डॉ. भारत भूषण को ये जिम्मेदारी उस वक्त दी गई है, जिस वक्त विजिलेंस ने डायरेक्टर हेल्थ को लेनदेन के मामले में एक ऑडियो क्लिप सामने आने के गिरफ्तार (Arrest) किया है।प्रदेश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में उन्हें निलंबित करने पर उनका मुख्यालय शिमला निर्धारित किया गया है और उन्हें बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। याद रहे कि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग का एक ऑडियो वायरल हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने जांच के आदेश दिए थे। जांच के लिए केस विजिलेंस को सौंप दिया था। उसके बाद ही डायरेक्टर हेल्थ (Director Health) की गिरफ्तारी की गई थी। इस मामले में सीएम जयराम ठाकुर ने भी कहा है कि मामले की जांच हो रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


