-
Advertisement
Corona Breaking ; हमीरपुर-कांगड़ा में दो नए मामले, 200 के करीब पहुंचा आंकड़ा
हमीरपुर/कांगड़ा। हिमाचल में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रविवार सुबह दो नए मामले सामने आने के बाद हिमाचल में कारोना पॉजिटिव (Carona positive) के मामले 200 के करीब पहुंच रहा है। हमीरपुर जिला (Hamirpur District) में बड़सर क्षेत्र के बड़ाग्राम की 20 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है। ये युवती दिल्ली से 18 मई, 2020 को अपने संबंधियों के साथ वापस लौटी थी और राजकीय उच्च पाठशाला बड़ाग्राम में संस्थागत संगरोध में रखी गई थी।
यह भी पढ़ें: कोरोना ब्रेकिंगः Himachal में नए मामले, एक ही परिवार के तीन सदस्य निकले पॉजिटिव
इसके अलावा एक मामला कांगड़ा जिला (Kangra District) के पंचरुखी में सामने आया है। 42 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली से लौटा है और बैजनाथ में क्वारंटाइन किया गया था। इसी के साथ जिला कांगड़ा में 50 केस हो गए हैं, 36 लोगों का उपचार चल रहा है और 13 लोग रिकवर कर चुके हैं, वहीं एक आदमी की मौत हुई है। हिमाचल में कोरोना का आंकड़ा 191 पहुंच गया है। एक्टिव केस 127 हो गए हैं।


