-
Advertisement
BJP संगठनात्मक जिला कांगड़ा के अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, MLA को भी घेरा
Last Updated on June 1, 2020 by Vishal Rana
धर्मशाला। नगरोटा बगवां के पूर्व मंडल अध्यक्ष डाॅ नरेश बिरमानी (Dr. Naresh Birmani) ने बागी कहे जाने पर बीजेपी संगठनात्मक जिला कांगड़ा के अध्यक्ष और नगरोटा के विधायक अरूण मेहरा पर पलटवार किया है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण नाग को पद से हटाने की मांग की है। कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो वह पार्टी को बाय बाय कहने पर मजबूर होंगे। वहीं, उन्होंने नगरोटा बगवां (Nagrota Bagwan) विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से खर्चे पैसे को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की भी मांग उठाई है।
यह भी पढ़ें: कर्फ़्यू के बीच कांगड़ा रेस्ट हाउस में BJP असंतुष्टों की बैठक पर Congress ने किया बखेड़ा खड़ा
पत्रकारों से बातचीत करते हुए डाॅ नरेश बिरमानी ने कहा कि वह पिछले 35 वर्ष से पार्टी से जुड़े हैं। पार्टी (Party) ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है उसे निभाया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में मंडल अध्यक्ष रहते नगरोटा विस क्षेत्र से शांता कुमार (Shanta Kumar) को रिकाॅर्ड लीड दिलाई थी। इसी के साथ दूरदराज के कार्यकर्ताओं के बूते विधानसभा से कांग्रेस के 25 साल के कब्जे हो हटाया। कांग्रेस के दिग्गज को हराया। बीजेपी (BJP)का प्रत्याशी यहां जीता। उन्होंने कहा कि दूरदराज के बीजेपी कार्यकर्ता जिन्होंने नगरोटा बगवां में पार्टी को मजबूत करने में दिनरात एक कर दिया वह निराशा में है। उनका कहना है कि 25 साल बनवास काटा अब भी वहीं है।
यह भी पढ़ें: First Hand: असंतुष्टों की Kangra बैठक पर BJP में घमासान, बागी करार देते हुए MLAs ने Nadda को लिखा पत्र.
उन्होंने कहा कि नगरोटा बगवां विधायक क्षेत्र में खर्च की विधायक निधी को लेकर श्वेत पत्र जारी करें। विस जनता जानना चाहती है कि एक करोड़ से ज्यादा पैसा मिलता है कहां खर्च होता है। विधायक (MLA) के कार्यकाल में वह अढ़ाई साल तक मंडल अध्यक्ष रहे, उन्हें नहीं पता कहां-कहां पैसा खर्च किया। उन्होंने कहा कि ऐसी ऐसी जगह पैसा खर्चा है, जहां ठेकेदारों को पैसे तो मिले हैं पर काम नहीं हुआ।