-
Advertisement
Bollywood Singer ने गुपचुप रचाई शादी, 3 साल बाद अब बताया सच, कहा- बहुत गाली पड़ने वाली है
नई दिल्ली। अपनी सुरीली आवाज से हर किसी को दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर (Bollywood singer Monali Thakur) से गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। इस बात का खुलासा उन्होंने शादी के तीन साल बाद किया है। उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बताया है। उनका आने वाला जो गाना है उसमें वह अपने पति के ही साथ काम कर रही हैं। उन्होंने साल 2017 में अपने बॉयफ्रेंड माइक रिचर (Maik Richter) से शादी कर ली है। अब उनका कहना है कि लोगों से उन्हें अपनी शादी की बात छुपाने के लिए बहुत गाली पड़ने वाली है।
https://www.instagram.com/p/CBNiQubnVEB/?utm_source=ig_web_copy_link
सिंंगर मोनाली ठाकुर ने एक अंग्रेजी न्यूज़ चैनल से बातचीत में बताया कि मेरी शादी की खबरों से डस्ट्री के मेरे दोस्त आश्चर्यचकित होते। क्योंकि इंडस्ट्री के मेरे किसी भी दोस्त को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी और न ही किसी को शादी के समारोह में आमंत्रित किया गया था। हम अपनी शादी की खबर की घोषणा को टालते रहे और अब तीन साल बीत गए। उन्होंने कहा कि मैं जानती हूं कि मेरे दोस्त इस बात से दुखी होंगे कि मैंने उन्हें इसकी जानकारी क्यों नहीं दी। उन्होंने कहा- ‘मुझे पता है कि लोगों से मुझे बहुत गाली पड़ने वाली हैं। लेकिन, मैं जानती हूं कि जब हम अपनी वेडिंग सेरेमनी में उन्हें सेलिब्रेशन के लिए बुलाएंगे तो वो दुखी नहीं होंगे।’ बता दें, मोनाली और माइक अपने परिवार के साथ स्विट्जरलैंड में रह रहे हैं। यहीं उनकी मुलाक़ात हुई थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनका नया गाना ‘दिल का फितूर’ रिलीज हुआ है। इसमें वह अपने पति के साथ दिख रही हैं। माइक ने इसी से एक्टिंग में डेब्यू किया है।
