-
Advertisement
कोरोना काल में नहीं मिल रही Job तो इस तरह घर बैठे करें लाखों की कमाई
नई दिल्ली। कोरोना महामारी (Corona epidemic) के कारण देश-विदेश के कई हिस्सों में काम-धंधें ठप पड़े हैं और ऐसे में कई लोगों को अपनी नौकरी से भी हाथ धो बैठे हैं। ऐसे में उन्हें किसी दूसरी जगह नौकरी भी नहीं मिल रही है। अगर आप भी ऐसी ही किसी परेशानी में हैं तो अब आपको घबराने की जरूरत बिलकुल भी नहीं है क्योंकि, हम यहां आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं किस तरह से आप घर बैठे-बैठे लाखों की कमाई कर सकते हैं। इस काम के लिए आपको बस एक खुली जगह की जरूरत है। जानिए किस तरह से घर बैठे आप भी मालामाल बन सकते हैं।
हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से सालाना होगा लाखों का फायदा

दरअसल हम आपको जिस ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं उसके लिए आपको मिटटी के बिना ही पौधे उगाने होंगे। इस तकनीक में पौधों के लिए जरूरी पोषक तत्व पानी के सहारे सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंचाए जाते हैं। इस तकनीक को हाइड्रोपोनिक्स (Hydroponics) कहा जाता है। इसी तकनीक से आईआईटी ग्रेजुएट कौस्तुभ खरे और साहिल पारिख अच्छी कमाई कर रहे हैं। उनकी कंपनी खेतीफाई सिर्फ 19 हजार रुपए में 200 वर्ग मीटर की छत को खेत बनाकर 700 किलोग्राम तक सब्जियां उगाती है।
यह भी पढ़ें: पतंजलि का दावा: बना ली है Coronavirus की दवा, मरीजों पर 100 फीसद मिला रिजल्ट
1 लाख रुपए के खर्च से कमा सकते हैं 2 लाख
इस तकनीक में छत पर खेती करने के लिए ऐसी क्यारी बनाई है जो वॉटर प्रूफ होती है और उससे पानी टपकने का खतरा नहीं रहता है। इसमें में नारियल का सूखा छिलका मुख्य तौर पर डाला जाता है। छत पर ज्यादा वजन ना पड़े और पानी रिसने की समस्या ना हो इसके लिए मिट्टी का इस्तेमाल नहीं होता है। इस बस्ते में नारियल के खोल के अलावा कुछ मिश्रण और मिलाया जाता है, जिससे फसल तेजी से और गुणवत्ता के साथ होती है। आप इस तकनीक में 1 लाख रुपए के खर्च से सालाना 2 लाख रुपए तक की सब्जियां उगा सकते हैं।

