-
Advertisement
आम के इस स्वादिष्ट शरबत से कम करें Weight, जानें घर पर कैसे बनाएं
अगर आप भी अपने मोटापे (Obesity) से परेशान हैं और कई हैवी वर्क आउट (Workout) कर कर के तक गए हैं तो यह खबर आपके काम की है क्योंकि यहां हम आपको एक आसान सा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप घर बैठे-बैठे आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं। गर्मियों का मौसम है और ऐसे में हम सभी घर पर स्वादिष्ट शरबत तो बनाते हैं तो क्यों ना इस बार घर पर आम का शरबत बनाया जाए, जिससे आप एक स्वादिष्ट तरीके से अपना बजन कम कर सको। यहां आज हम आपको एक बंगाली डिश आम पोरा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।

आम पोरा के सेवन से होते हैं ये फायदे :
- सेंसिटिव स्किन पर खुजली और इरिटेशन को कम करने के लिए है लाभदायक
- पेट के कीड़े मारता है
- बच्चों को आम पोरा देने से गैस, पेट के कीड़े जैसी दिक्क्तें दूर होती हैं। साथ ही इम्युनिटी भी स्ट्रांग होती है।
- आम पोरा के सेवन से माइक्रोबियल और फंगल संक्रमण को विकसित होने से रोका जा सकता है।
आम के सेवन से आपका वजन (Weight) भी तेजी से घटेगा। इसमें फाइबर (Fiber) की मात्रा अधिक होती है, जो जंक या उच्च कैलोरीयुक्त भोजन को खाने से रोकता है। इसके साथ ही आम के सेवन से भूख कम लगती है। भूख नियंत्रित होने पर बेली फैट तेजी से कम होता है।
पाचन शक्ति होती है मजबूत आम में पाचन तंत्र (Digestive System) को बेहतर करने की शक्ति होती है। आम एक प्राकृतिक लैक्सटेसिव है, जो चयापचय की क्रिया को उत्तेजित करने में हमारी मदद करता है। इसके सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है।

आम पोरा के लिए सामग्री : भुना हुआ कच्चा आम / 1 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर, भुना हुआ धनिया / गुड़ / पुदीने की पत्तियां /1 से 2 सूखी पीसी हुई लाल और काली मिर्च /आधा चम्मच काला नमक /
आम पोरा बनाने की विधि :कच्चे आम को अच्छे से भूनें। ठंडा होने के बाद इसके गूदे को बाहर निकालें। आम को मिक्सी में अच्छे से ब्लेंड कर लें। अन्य सामग्री मिलाएं। नामक मिलाएं। बने हुए आम पोरा को स्टोर कर रख लें। जब भी चाहें आप इसमें थोड़ा ठंडा पानी मिला कर पी सकते हैं।
