-
Advertisement
नगरोटा बगवां में देसी शराब से भरा Truck पकड़ा, पुलिस ने ट्रक और Liquor कब्जे में ली
नगरोटा बगवां। जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां (Nagrota Bagwan) में पुलिस ने बिना परमिट के ठेके पर उतारी जा रही शराब पकड़ी हैं। इस देसी शराब से एक पूरा ट्रक (Truck) भरा हुआ था, जिसमें 400 के करीब शराब की पेटियां बताई जा रही हैं। पुलिस ने शराब सहित ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: पंजाब का शुभ राज नूरपुर में हुआ Fraud का शिकार, लाखों की लगी चपत
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत मंगलवार को रौंखर स्थित ठेके पर देसी शराब की पेटियां उतारी जा रही थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक (Truck Driver) से पूछताछ की और उससे परमिट मांगा। पुलिस के अनुसार सिरमौर से चामुंडा ठेके के लिए यह परमिट काटा गया था, लेकिन बीच में रौंखर स्थित ठेके पर शराब की पेटियां उतारी जा रही थीं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस (Police) ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

