-
Advertisement
Corona Update:चंबा से तीन व कांगड़ा में SSB कर्मी निकला पाजिटिव, सभी Delhiसे लौटे थे Himachal
चंबा/ कांगड़ा। हिमाचल में कोरोना संक्रमितों (Corona infected)के आंकड़े में आज चार और मामले जुड़ गए हैं। इन में तीन चंबा ( Chamba)और एक कांगड़ा( Kangra) जिले का है। चंबा जिला से जो तीन मामले पॉजिटिव( Positive) आए हैं उनमें दो युवक गांव थनोली व डाकघर होबर निवासी शामिल है इसके अलावा 30 वर्षीय व्यक्ति गांव बन्नी, डॉ अवान चुवाड़ी का रहने वाला है। ये तीनों दिल्ली से आए थे और तीनों होम क्वारंटाइन थे। इसके अलावा जिला चंबा में तीन लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए है। चंबा जिला में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 10 रह गई है। पॉजिटिव आने के बाद तीनों के गांवों ले लिए प्रशासन के अधिकारी रवाना हो गए हैं।
कांगड़ा जिला में 44 वर्षीय एसएसबी कर्मचारी( Ssb employee) संक्रमित पाया गया है। यह व्यक्ति एमएचए दिल्ली में.कार्यरत है और 13 जून को हिमाचल आया था। इसके बाद इसे देहरा में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन रखा गया था। वहां पर बुखार आने पर उसे 15 जून को जोनल अस्पताल धर्मशाला शिफ्ट किया गया। सैंपल जांच करने के बाद यब व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
देर रात ऊना से सामने आए चार मामले
ऊना से मंगलवार को कोरोना के चार नए मामले सामने आए हैं। इन में एक मरवाड़ी गांव का 53वर्षीय व्यक्ति, दियोली गगरेट का 48 वर्षीय , प्रताप नगर, अंब का 20 वर्षीय युवक और डठवाड़ा ऊना उपमंडल का 22 वर्षीय युवक शामिल है। जिला ऊना से 257 सैंपल जांच के लिए गए थे। जिनमें से 214 सैंपल की रिपोर्ट नेगटिव पाई गई। 2 संक्रमितों की फॉलोअप रिपोर्ट नेगटिव आई जबकि एक सैंपल रिजेक्ट हुआ अब 40 की रिपोर्ट का इंतज़ार
है। इसके अलावा नंगल खुर्द के संक्रमित बुजुर्ग की फॉलोअप रिपोर्ट भी पॉजिटिव ही आई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


