-
Advertisement
Live : सीएम Jai Ram Thakur ने शहीद जवान Ankush Thakur के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया
हमीरपुर। भारत-चीन एलएसी विवाद (Indo-China clash at LAC) में हिमाचल से ताल्लुक रखने वाले शहीद जवान अंकुश ठाकुर (Soldier Ankush Thakur) के परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) उनके पैतृक निवास करोहता (Karohta) पहुंचे। उनके साथ परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक कमलेश कुमारी, नरेंद्र ठाकुर, राकेश जम्वाल, कर्नल इंद्र सिंह व बीजेपी के संगठन मंत्री पवन राणा, पार्टी प्रवक्ता विनोद ठाकुर,पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री व कई विधायक भी मौजूद हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से हिंसक झड़प में हमीरपुर के उपमंडल भोरंज (Bhoranj subdivision of Hamirpur distt) के गांव करोहता का 21 वर्षीय जवान भी शहीद हो गया था। बीते कल ही उसका सैन्य सम्मान (Military Honors) के बीच अंतिम संस्कार हुआ है। प्रदेश सरकार की तरफ से पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर (Panchayati Raj Minister Virendra Kanwar) शामिल हुए थे।

शहीद जवान अंकुश ठाकुर वर्ष 2018 में पंजाब रेजीमेंट में भर्ती हुआ था। अंकुश ठाकुर के पिता और दादा भी भारतीय सेना (Indian Army) में सेवाएं दे चुके हैं। 10 माह पहले ही अंकुश ने रंगरूटी काटकर घर से सेना की नौकरी ज्वाइन की थी। शहीद का छोटा भाई छठीं कक्षा में पढ़ता है।


