-
Advertisement
Hamirpur Bus Stand के बाहर अतिक्रमण पर चला पीला पंजा, भड़के खोखाधारक- दिया धरना
हमीरपुर। बस अड्डे (Hamirpur Bus Stand) के बाहर अतिक्रमण पर पीला पंजा चला। खोखाधारकों के द्वारा सड़क पर छज्जे बनाकर अतिक्रमण करने पर पीला पंजा चलाकर प्रशासन ने कार्रवाई की है। दोपहर के समय की गई कार्रवाई से खोखाधारक भड़क गए और काफी देर तक माहौल गरम रहा है। खोखाधारकों का कहना है कि चालीस साल पहले खोखे बनाए गए हैं और अब कोर्ट (Court) में भी मामला विचाराधीन है, लेकिन प्रशासन जबरदस्ती हटाने में लगा हुआ है। खोखाधारकों ने जेसीबी (JCB) के आगे बैठकर धरना दिया।
यह भी पढ़ें: निरमंड में हादसा, खाई में गिरी Car- चालक की मौके पर गई जान
खोखाधारक वीरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि खोखाधारकों के साथ जबरदस्ती की जा रही है और खोखाधारकों को तंग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोर्ट में मामला चला हुआ है, लेकिन फिर भी प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए और ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन फुटपाथ बनाना है तो बनाए, लेकिन खोखाधारकों को परेशान ना किया जाए। खोखाधारकों का कहना है कि चालीस साल पहले खोखा बनाए गए हैं और अब कोर्ट में भी मामला विचाराधीन है, लेकिन प्रशासन जबरदस्ती हटाने के लिए लगा हुआ है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

