-
Advertisement
PO Cell Mandi ने पकड़ा उद्घोषित अपराधी, किया सुंदरनगर पुलिस के हवाले
सुंदरनगर। पीओ सेल मंडी को एक उदघोषित अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल लगी हैA पीओ सेल मंडी ने आरोपी कालिया पुत्र घनश्याम निवासी मलथेहड़ डाकघर रत्ती तहसील बल्ह जिला मंडी को 7-मील मंडी से पकड़ा है। जानकारी के अनुसार आरोपी कालिया पर आईपीसी की धारा 174-ए में उदघोषित अपराधी होने पर एक मामला पुलिस थाना सुंदरनगर में दर्ज हुआ था। वहीं यह मामला कोर्ट नंबर-2 सुंदरनगर के न्यायालय में विचाराधीन था और आरोपी कालिया लगातार पेशियों से गैर हाजिर रहता था। इस पर न्यायालय ने आरोपी को उदघोषित अपराधी घोषित कर दिया था।
यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेटः Himachal में कुल आंकड़ा 727 पहुंचा, आज 26 नए केस- 12 हुए ठीक
पुलिस आरोपी की तलाश में उसके ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन इसका कोई पता नहीं चल रहा था। वहीं, पीओ सेल टीम मंडी को आरोपी की मंडी के 7-मील में मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर पीओ सेल टीम मंडी एएसआई ओमप्रकाश शर्मा, एचएचसी मोहिंद्र सैनी,एलएचसी दिलीप चौधरी व कांस्टेबल विवेक भंगालिया ने मंडी के 7-मील में दबिश देकर उसे धर दबोच लिया। पीओ सेल टीम ने आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी कालिया को पुलिस थाना सुंदरनगर के हवाले कर दिया है।

