-
Advertisement
पतलीकूहल पुलिस ने 1 किलो 484 ग्राम Charas के साथ पकड़ा डोभी निवासी
कुल्लू। कोरोना संकट के बीच जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है। इसी कड़ी में पतलीकूहल पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान 45 वर्षीय डोभी निवासी दीवान चंद के कब्जे से 1 किलो 484 ग्राम चरस( Charas)बरामद की है। पुलिस ने चरस तस्कर को गिरफ्तार( Arrest)कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह सवेरे पुलिस की टीम पतलीकुहल थाना क्षेत्र के भुंलग विहाल में गश्त पर थी। इस दौरान एक व्यक्ति के पास से 1 किलो 484 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट ( NDPS Act) की धारा 20 के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एसपी ने कहा कि पतलीकुहल और भुंतर थाना की टीम ने पिछले दो दिनों के भीतर अवैध खनन के 14 चालान किए है, जिसमें खनन माफिया से 45 हजार रुपए जुर्माना वसूला है और एक टिप्पर और ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है।उन्होंने कहाकि अवैध खनन लेकर पुलिस सभी जगह कड़ी कार्रवाई कर रही है, जिससे ब्यास नदी के किनारे पर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Solan में युवक और युवती तो Kullu के भुंतर में फंदे पर लटका मिस्त्री

