-
Advertisement
आज लगेगा साल का तीसरा चंद्र ग्रहण, जानें क्या होगा असर
नई दिल्ली। साल 2020 का तीसरा चंद्र ग्रहण (lunar eclipse) 5 जुलाई को होगा। इस साल कुल 6 ग्रहण होंगे जिसमें से 10 जनवरी, 5 जून को दो चंद्र ग्रहण हो चुके हैं। ग्रहण भारत के अलावा दक्षिण एशिया के कुछ हिस्से,अमेरिका (America), यूरोप (Europe) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) में दिखाई देगा। लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ग्रहण के दौरान खाने-पीने और पूजा पाठ संबंधी सभी गतिविधियां की जा सकेंगी क्योंकि 5 जुलाई को होने वाले चंद्र ग्रहण में सूतक काल मान्य नही होगा।

चौथा चंद्रग्रहण 30 नवंबर को लगेगा
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, 5 जुलाई को लगने वाले इस चंद्र ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा जिससे सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे। संयम बरतने और नियमों का पालन करना जरूरी है। उप छाया चंद्र ग्रहण आगामी 05 जुलाई को लगेगा। चौथा चंद्रग्रहण 30 नवंबर को लगेगा यह एशिया, आस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, अमेरिका (America) के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। हालांकि, इनमें भी सूतक काल मान्य नहीं होगा।

5 जुलाई, चंद्र ग्रहण का समय उपच्छाया से पहला स्पर्श: सुबह 08:38 बजे
परमग्रास चंद्र ग्रहण: सुबह 09:59 बजे
उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श: सुबह 11:21 बजे
ग्रहण अवधि: 02 घंटे 43 मिनट 24 सेकंड
बता दें, ग्रहण खगोलीय घटना (Spherical event) है। ‘चंद्र ग्रहण’ तब होता है जब चंद्रमा और सूर्य के मध्य पृथ्वी आ जाती है। वहीं पृथ्वी और सूर्य के बीच में चंद्रमा आने से ‘सूर्य ग्रहण’ पड़ता है। सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या और चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो संपूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को होगा।

