-
Advertisement
टीबी उन्मूलन में Himachal को देश भर में मिला तीसरा स्थान, RD धीमान ने दी बधाई
शिमला। क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (Tuberculosis Eradication Program) के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने पर हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) को तीसरा स्थान मिला है। पहले नंबर पर गुजरात, दूसरे पर आंध्रप्रदेश रहा है। इसके साथ ही देशभर के सभी जिलों में जिला हमीरपुर दूसरे, सिरमौर चौथे और ऊना दसवें स्थान पर रहा है। जिला चंबा ने एस्पीरेशनल डिस्ट्रिक्ट योजना की श्रेणी में देशभर में चौथा स्थान हासिल किया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों एवं जिला क्षय रोग कार्यक्रम अधिकारियों को बधाई दी। आरडी धीमान ने रविवार को इसको लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक भी की।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में तीसरी टनल का Breakthrough, Leh की दूरी कर देगी 106 किमी कम
समीक्षा बैठक के दौरान एसीएस आरडी धीमान ने भारत सरकार की ओर से निर्धारित नौ मापदंडों पर प्रदेश के कार्य के बारे में स्वास्थ्य अधिकारियों से जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने नौ में से छह मापदंडों पर देशभर में सर्वश्रेष्ठ कार्य किया हैए बाकी तीन मापदंडों पर भी सभी को आने वाले समय में और अधिक अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि अब प्रदेश में आशा कार्यकर्ता हर रविवार को अपने क्षेत्र के घर-घर में जाकर क्षय रोग के संभावित व्यक्तियों का पता लगाएंगी और सरकार की ओर से निर्धारित 2021 दिसंबर तक क्षय रोग उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सहयोगी साबित होंगी। उन्होंने आग्रह किया कि कोविड-19 महामारी के समय में भी हमें दूसरी सभी बीमारियों से भी प्रदेश की जनता को बचाना है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

