-
Advertisement
ऊना के झलेड़ा में Bike लेकर जा रहा था Bihar का युवक, बीच रास्ते कार चालक ने मार दी टक्कर
ऊना। जिला मुख्यालय के नजदीकी झलेड़ा में एक बाइक (Bike) और कार (Car) में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक घायल (Injured) हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने घटना के संबंध में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: मौत पर शोक व्यक्त करने आए बुजुर्ग की हो गई मौत, Road Cross करते हुआ कुछ ऐसा
बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार बिहार निवासी राजू पुत्र धर्मपाल कहीं जा रहा था। इसी दौरान कार के चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से राजू को फौरन रीजनल अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। एसपी उना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस घटना के संबंध में आईपीसी की धारा 279, 337 और मोटर वाहन एक्ट की धारा 187 में केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

