-
Advertisement
Una में नशीली और प्रतिबंधित दवाओं सहित एक धरा, Paonta में चूरा पोस्त बरामद
ऊना/पांवटा साहिब। जिला ऊना की हरोली पुलिस ने अप्पर पालकवाह गांव में पेट्रोलिंग के दौरान एक व्यक्ति को नशीली और प्रतिबंधित दवाओं (Drugs) के साथ काबू किया है। वहीं, जिला सिरमौर के पांवटा साहिब (Paonta Sahib) में 802 ग्राम चूरा पोस्त के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बता दें कि हरोली के थाना प्रभारी मनोज कुमार अप्पर पालकवाह गांव में पेट्रोलिंग पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस ने वहां एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोका और उससे पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम पता हीरां पंचायत के लूठड़े गांव के गुरुदत्त पुत्र ओंकार नाथ के रूप में बताया। पूछताछ के दौरान वह पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिसके चलते पुलिस ने तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 100 टेबलेट लोमोटिल और 180 टेबलेट अल्प्राजोल बरामद की गई। एसएचओ हरोली (SHO Haroli) मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें: PTA टीचर नियमितीकरण मामले में हाईकोर्ट का सरकार से जवाब-तलब
पांवटा साहिब पुलिस ने 802 ग्राम चूरा पोस्त (Chura Post) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पांवटा पुलिस को सूचना मिली कि गोंदपुर में एक व्यक्ति अनवर अली निवासी अमरकोट अपनी वेल्डिंग व ग्रीस की दूकान पर चूरापोस्त बेचने का धंधा करता है। इसके बाद पांवटा के डीएसपी वीरबहादुर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने दुकान में छापेमारी कर सफेद रंग की एक थैली में 802 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने अनवर अली के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि डीएसपी पांवटा वीर बहादुर सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

