-
Advertisement
कोरोना अपडेटः तीन Paramilitary और एक आर्मी जवान सहित हिमाचल में 8 पॉजिटिव
Last Updated on July 16, 2020 by
शिमला। हिमाचल में आज अब तक तीन पैरा मिलिट्री और एक आर्मी जवान सहित कोरोना (Corona) के आठ नए मामले सामने आए हैं। वहीं, चार कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कांगड़ा से पांच, मंडी से दो और शिमला से एक मामला सामने आया है। वहीं, कुल्लू (Kullu) के दो, कांगड़ा (Kangra) और लाहुल स्पीति का एक-एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1349 पहुंच गया है। अभी 355 एक्टिव केस हैं। अब तक 974 लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में कोरोना से मौत का आंकड़ा अभी तक 9 ही है।
यह भी पढ़ें: Corona की दर्दनाक तस्वीर, चौखट पर मर गया दवा लेने आया Positive युवक !
आज 2465 सैंपल में 1086 नेगेटिव, 1374 की रिपोर्ट का इंतजार
हिमाचल में आज 2465 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 1086 नेगेटिव रहे हैं। अभी 1374 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 5 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी तीन पेंडिंग सैंपल से हैं। प्रदेश में 108183 लोगों के कोरोना सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें 105363 नेगेटिव रहे हैं। अभी 1349 की रिपोर्ट का इंतजार है। इसमें 97 सैंपल पिछले कल के पेंडिंग हैं। अब तक 66486 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इसमें 44720 लोग 28 दिन का निगरानी पीरियड पूरा कर चुके हैं। अभी 21766 निगरानी में हैं।
वेदी पोस्ट ऑफिस बंडी कांगड़ा का 51 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। यह 9 जुलाई को चेन्नई से लौटा है और पैरामिलिट्री फोर्स का जवान है। तियारा का 20 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। यह 7 जुलाई को लेह से लौटा है। यह भी पैरामिलिट्री का जवान है। राजा का बाग का 45 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। यह पॉजिटिव केस का प्राइमरी संपर्क है। तहसील नूरपुर के बासा गुडियाला का 35 वर्षीय पैरामिलिट्री जवान भी पॉजिटिव पाया गया है। यह 5 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश से लौटा है। गांव पनियाल तहसील देहरा का 39 वर्षीय आर्मी जवान भी संक्रमित पाया गया है। आर्मी जवान 8 जुलाई को नागालैंड से आया है। इसमें चार को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, आर्मी जवान को योल शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा तलवार जयसिंहपुर की 37 वर्षीय महिला ठीक हुई है। यह कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में भर्ती थी। इसे कोविड केयर सेंटर से घर भेजा रहा है। अगले सात दिन होम आइसोलेशन में रहेगी।
शिमला में दिल्ली से आया टैक्सी चालक निकला पॉजिटिव
राजधानी शिमला (Shimla) में दिल्ली (Delhi) से आया टैक्सी चालक पॉजिटिव पाया गया है। टैक्सी चालक अन्य चार लोगों को लेकर पिछले कल ही शिमला पहुंचा था। चालक सहित यह लोग शिमला में विल्ली पार्क स्टेट गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। अब चालक के पॉजिटिव आने पर अन्य 4 लोगों को शिमला क्वारंटाइन किया गया है। मंडी जिला का एक 37 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसे कोविड केयर सेंटर शिफ्ट किया जा रहा है। सीएमओ मंडी (CMO Mandi) डॉ. देवेंद्र ने बताया की मंडी जिला के बल्ह उपमंडल के दयारगी में 37 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है संक्रमित व्यक्ति बीते रोज जम्मू-कश्मीर से लौटा था और अपने घर में होम क्वारंटाइन था। उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्ति में कोरोना वायरस के कोई प्रत्यक्ष लक्षण नहीं पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमित युवक को कोविड केयर सेंटर ढांकसीधार शिफ्ट किया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…