-
Advertisement
पुलिस और प्रशासन को बिना सूचना दिए Delhi से अर्की पहुंचा युवक, FIR
अर्की। एक तरफ जहां जिला सोलन में कोरोना (Corona) मामलों में इजाफा हो रहा है, वहीं एक युवक पुलिस (Police) और प्रशासन को बिना सूचना के अपने घर पहुंच गया। उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत सरयांज के गांव पट्टा का रहने वाला एक युवक दिल्ली (Delhi) से परवाणू होते हुए अपने घर पहुंचा। युवक ने ना तो परवाणू बैरियर पर स्थापित पुलिस चैक पोस्ट तथा ना ही स्थानीय प्रशासन को कोई सूचना दी। यही नहीं यह युवक क्षेत्र में इधर-उधर घूमता रहा।
यह भी पढ़ें: बिना Pass व अनुमति के 17 लोग पहुंचे Himachal,पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा-FIR दर्ज
सूचना मिलने पर पुलिस ने इस युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गगन कुमार निवासी गांव पट्टा दिल्ली से चंडीगढ़ तक बस में आया तथा परवाणू से अपने घर तक इसने निजी वाहन में सफर किया। इस युवक ने अपने आने की जानकारी पुलिस चैक पोस्ट परवाणू तथा स्थानीय प्रशासन से छुपाई। डीएसपी (DSP) प्रताप सिंह ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कारवाई जारी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

