-
Advertisement
हिमाचल के इन शहरों में अगले दो दिन तक Lockdown, पूरी तरह किए सील- पर खुलेंगे शराब के ठेके
नाहन।पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहे कोरोना (Corona) के मामलों के मद्देनजर सिरमौर (Sirmaur) प्रशासन ने एक बार फिर अगले दो दिन के लिए नाहन व ददाहू को पूरी तरीके से सील रखने का फैसला लिया है। 24 जुलाई यानी आज शुक्रवार रात 9 बजे से सोमवार सुबह 9 बजे तक शहर में संपूर्ण लॉकडाउन (Lockdown) रहेगा। इस बाबत डीसी सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने आदेश जारी कर दिए है। आदेशों के तहत संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान किसी भी तरह की मूवमेंट (Movement) नहीं होगी। वहीं दवाओं की दुकानों और शराब के ठेकों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। दूध की आपूर्ति का समय 2 घंटे सुबह 7 से 9 बजे तक होगा।
ये भी पढ़ें: Corona के गढ़ Nahan के गोबिंदगढ़ मोहल्ला से आए 13 और Positive
बता दें कि सोमवार को वैसे ही शहर का नियमित तौर पर बाजार बंद रखा जा रहा है, जिसके तहत तीन दिनों तक दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति मिलने के बाद ददाहू कस्बे में भी यह आदेश लागू किए गए हैं। डीसी सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने बताया कि गोबिंदगढ़ मोहल्ला में फैला संक्रमण शहर के अन्य निवासियों को ना हो, इसके मद्देनजर सख्त कदम उठाने की जरूरत है। इसी के तहत प्रशासन ने विभिन्न विभागों से बातचीत व लोगों से फिडबेक लेकर कंप्लीट लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। इसके तहत 24 जुलाई आज रात से 27 जुलाई 2020 सुबह 9 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। इसी बीच दवाओं की दुकानों व ठेकों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी। जितने भी दूध वाले हैं, वह सुबह 2 घंटे तक ही सप्लाई कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें: सीएम Jai Ram Thakur का फिर होगा Corona Test, सोलन-सिरमौर को लेकर हुए चिंतित
इसके अतिरिक्त नाहन और ददाहु से गुजरने वाले वाहन आवाजाही कर सकेंगे, मगर शहर के अंदर पैदल आवाजाही नहीं होगी। उन्होंने बताया कि नाहन व ददाहू शहर की सैनिटाइजेशन का कार्य कार्यकारी अधिकारी नाहन व बीडीओ नाहन करेंगे। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय व बैंक खुले रहेंगे और सभी अधिकारी व कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आवाजाही कर सकेगे। डीसी (DC) ने बताया कि यह आदेश ददाहू कस्बे में भी लागू होंगे, क्योंकि वहां भी 2 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। कंप्लीट लॉकडाउन में किसी भी तरह की मूवमेंट नहीं होगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

