-
Advertisement
Chamba: अचानक सामने आए बंदर से चालक ने खोया गाड़ी पर से नियंत्रण, गहरी खाई में गिरी
चंबा। सड़क पर अचानक सामने आए बंदरों के चलते एक अनियंत्रित पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। यह सड़क हादसा (Road Accident) चंबा-हिमगिरी मार्ग पर रविवार सुबह हुआ। इस हादसे में चालक घायल (Injured) हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे में घायल चालक की पहचान तिलक राज पुत्र चंदू गांव कुन्ना डांड जिला चंबा के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: First Hand : हिमाचल की गहरी खाई में जा गिरी Car, दो घरों के इकलौते चिराग बुझे
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह एक पिकअप हिमगिरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक गाड़ी के सामने बंदर ने छलांग लगा दी। जिससे पिकअप चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को बाहर निकाल कर मेडिकल कॉलेज चंबा (Medical College Chamba) पहुंचाया, जहां घायल का उपचार चल रहा है। वहीं सूचना मिलते ही किहार पुलिस था की टीम भी मौके पर पहुंची।पुलिस ने चालक के बयान के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना किहार में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि इस हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है।