-
Advertisement

कांगड़ा में Armed और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के लिए बदले नियम
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में छुट्टी पर आने वाले आर्म्ड (Armed), पैरामिलिट्री फोर्स और सीएपीएफ जवानों के क्वारंटाइन संबंधि आदेशों में संशोधन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा नोटिफाई कोविड 19 हाई लोड क्षेत्रों से आने वाले आर्म्ड फोर्स (आर्मी, नेवी व एयर फोर्स), पैरामिलिट्री फोर्स व सीएपीएफ जवानों को अब संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) में रखा जाएगा। 19 जून को जारी आदेशों के तहत जवानों को होम क्वारंटाइन किया जा रहा था। आदेशों में संशोधन की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है।
यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेटः Kangra में 4 आर्मी और दो पैरामिलिट्री जवानों सहित हिमाचल में 55 पॉजिटिव, 9 ठीक
बता दें कि जिला कांगड़ा में आर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। आज चार आर्मी जवान और दो पैरामिलिट्री फोर्स के जवान पॉजिटिव आए हैं। साथ ही पहले कोरोना पॉजिटिव आए आर्मी जवानों के प्राइमरी संपर्क में आने वाले भी कुछ लोग आज पॉजिटिव आए हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए यह निर्णय लिया है।