-
Advertisement
Telegram में जुड़े ढेरों नए फीचर्स: प्रोफाइल वीडियो और 2GB तक की फाइल ट्रांसफर करने की सुविधा
नई दिल्ली। मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप व्हाट्सएप के लिए टेलीग्राम (Telegram) मुसीबत बनता जा रहा है। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद टेलीग्राम के यूजर्स की संख्या में अचानक से बढ़ोतरी हुई है और इसका बड़ा कारण यह है कि टेलीग्राम ग्रुप को लाखों लोग ज्वाइन कर सकते हैं लेकिन व्हाट्सएप के साथ ऐसा नहीं है। दोनों कंपनियों के बीच चल रही इस गलकाट प्रतियोगिता के बीच टेलीग्राम में अपने ग्राहकों के लिए 10 नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। इनमें प्रोफाइल विडियो, इंप्रूव्ड People Nearby, चैट्स के लिए मिनी थंबनेट, ग्रुप स्टैट्स और 2GB तक फाइल भेजने की सुविधा शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: WhatsApp में मिल सकते हैं दो नए फीचर्स, बीटा वर्जन में दिखी झलक
- टेलीग्राम पर काफ़ी पहले से ही यूज़र्स 1.5GB तक फाइल ट्रांसफर कर सकते थे, लेकिन नए अपडेट के साथ अब 2GB तक किसी भी टाइप का फाइल ट्रांसफर कर सकते हैं।
- अब यूज़र्स प्रोफ़ाइल फ़ोटोज़ के तौर पर वीडियोज अपलोड कर सकते हैं, इसे प्रोफ़ाइल वीडियोज कहा जाएगा।
- People Nearby – इस फीचर को पहले से बेहतर किया गया है। प्राइवेसी और सिक्योरिटी सेटिंग्स में जा कर ये उपलब्ध है। इसे एनेबल करने पर आप आस पास के टेलीग्राम यूजर्स का सटीक लोकेशन जान सकते हैं।
- मिनि थंबनेल फ़ीचर के तहत अब ये समझ सकते हैं कि चैट में भेजा गया फ़ोटो के बारे में अंदाज़ा लगा सकते हैं। वीडियो या फ़ोटोज़ के लिए अलग थंबनेल दिखेगा।
- ग्रुप्स जिनमें, 500 से ज़्यादा मेंबर्स हैं, अब ऐक्टिविटी और ग्रोथ को ग्राफ़ के जरिए डीटेल्ड व्यू में देखा जा सकता है।
- डेस्कटॉप पर मल्टीप्ल अकाउंट्स ऐक्सेस किए जा सकते हैं। 3 अलग अलग नंबर्स के अकाउंट्स के साथ एक साथ साइन इन रह सकते हैं। मोबाइल में ये फ़ीचर पहले से दिया गया था।
- इन सब के अलावा नए इमोजीज, वीडियो एडिटर और नॉन कॉन्टैक्ट्स के चैट्स फ़िल्टर करने का ऑप्शन दिया गया है। यहां से वीडियो को क्रॉप और रोटेट भी किया जा सकता है।
