-
Advertisement
हिमाचल जॉब: HFRI में निकली 17 जेपीएफ, प्रोजेक्ट असिस्टेंट और अन्य पदों पर भर्ती; देखें
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में स्थित हिमालयन फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (HFRI)द्वारा जेपीएफ, प्रोजेक्ट असिस्टेंट और अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार हिमालयन फारेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट (HFRI) भर्ती 2020 के लिए निर्धारित आवेदन प्रारूप के माध्यम से 13 अगस्त 2020 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
पद का नाम और संख्या:
प्रोजेक्ट असिस्टेंट: 07 पद
जूनियर प्रोजेक्ट फेलो: 06 पद
जूनियर रिसर्च फेलो: 01 पद
डाटा एंट्री ऑपरेटर: 01 पद
फील्ड असिस्टेंट: 01 पद
एसपीएफ / जेपीएफ: 01 पद
शैक्षणिक योग्यता:
प्रोजेक्ट असिस्टेंट: ग्रेजुएट / B.Sc.
जूनियर प्रोजेक्ट फेलो: M.Sc.
जूनियर रिसर्च फेलो: M.Sc.
डाटा एंट्री ऑपरेटर: 10 + 2 पास और कंप्यूटर में डिप्लोमा
फील्ड असिस्टेंट: 10 + 2 (कक्षा 12वीं) पास
एसपीएफ / जेपीएफ: M.Sc.
यह भी पढ़ें: Big Breaking: नियमित किए गए PTA, पैट और पैरा शिक्षक; जारी हुई आधिकारिक अधिूसचना
चयन प्रक्रिया : उम्मीदवार का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान (HFRI) के नियमानुसार निर्धारित की गई है।
जानें कैसे करना है इन पदों के लिए अप्लाई: पात्र और इच्छुक उम्मीदवार हिमालयन फारेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट (HFRI) भर्ती 2020 के लिए निर्धारित आवेदन प्रारूप के माध्यम से 13 अगस्त 2020 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 13 अगस्त 2020 तक आवेदन करना अनिवार्य है, इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।
आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

