-
Advertisement
Chamba में Covid-19 के 10 नए मामले, धड़ोग मोहल्ले में 8 और संक्रमित
चंबा। जिला चंबा में कोरोना (Covid-19) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को चंबा (Chamba) में कोरोना संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए हैं। चिंता की बात यह है कि जिला मुख्यालय के एक ही मोहल्ले से दो दर्जन से ज्यादा पॉजिटिव आए हैं जिससे यहां कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा सामने आया है। ताजा सैंपल रिपोर्ट के अनुसार धड़ोग मोहल्ला से 8 लोग पॉज़िटिव (Positive) पाए गए हैं। संक्रमित लोगों में 42, 40, 65, 42, 67 तथा 64 वर्षीय पुरुष तथा 40 व 59 वर्षीय महिला शामिल हैं।
य़े भी पढे़ं – Corona Record: हिमाचल में 131 नए मामले, 103 ठीक- कुल आंकड़ा 3 हजार पार
इसके अलावा एनएचपीसी-2 कॉलोनी में रहने वाले सुरक्षा कर्मी की कर्नाटक से लौटी 15 वर्षीय बेटी तथा डलहौजी कैंट में लेह ड्यूटी कर आया एक सैनिक शामिल है। खास बात यह कि संक्रमण का मामला सामने आने के बाद इस मोहल्ले में 16 मामले तो अब फिर से 8 नए मामले यहीं से आए हैं। ज़ाहिर है कि संक्रमण मोहल्लों और बस्तियों में फैलने लगा है जो खतरे की घंटी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


