-
Advertisement
हिमाचल में इन 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, 16,500 रुपए तक मिलेगी Salary
ऊना। प्रदेश के बेरोजगारों के लिए यह खबर काम की हो सकती है। हीरो साइकिल ने बैल्डर के 100 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों को भरने के लिए 14 अगस्त को साक्षात्कार ( interview) लिए जाएंगे। यह जानकारी मंगलवार को जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने दी है। उन्होंने बताया कि मैसर्ज हीरो साइकिल लिमिटेड(Hero Cycles Limited) , हीरो नगर जीटी रोड़ लुधियाना पंजाब ने बैल्डर के कुल 100 पद अधिसूचित किए है। इन पदों में मिग बैल्डर के 50 पद और टिग बैल्डर के भी 50 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 14 अगस्त को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना (Employment Office Una) में होंगे। इस साक्षात्कार में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के पात्र एवं इच्छुक पुरुष अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Cabinet: जल शक्ति विभाग में 2322 को मिलेगा रोजगार, शाहपुर व सरकाघाट को मिला तोहफा

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बैल्डर ट्रेड में आईटीआई सहित एक या दो साल का बैल्डिंग में अनुभव होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को मिग बैल्डर ट्रेड में 12,000 से 13,500 रुपए और टिग बैल्डर को 14,000 से 16,500 रुपए प्रतिमाह वेतन (salary) दिया जाएगा। अनीता गौतम ने बताया कि योग्य तथा इच्छुक केवल पुरुष आवेदक अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, पासपोर्ट साइज फोटो व आधार कार्ड सहित 14 अगस्त को प्रात: 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में उपस्थित हो सकते हैं। अभ्यार्थी अधिक जानकारी के लिए 88720-01163 पर संपर्क कर सकते हैं। अभ्यार्थी को साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए किसी भी प्रकार का भत्ता देय नहीं होगा।

