-
Advertisement
Kangra : मामूली बात पर भिड़े चाचा-भतीजा, हाथापाई में युवक को लगी गहरी चोट, मौत
नूरपुर। पुलिस थाना नूरपुर की चौकी रैहन के अंतर्गत गांव खेहर में आपसी रंजिश के चलते हुए झगड़े में एक युवक की मौत (Death) हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अजय कुमार व सुभाष चंद एक ही परिवार से हैं। अजय कुमार के पिता पृथी चंद व अजय के चाचा सुभाष चंद के परिवार (Family) का पहले से ही रास्ते को लेकर विवाद चला हुआ था। बीती देर शाम अजय कुमार पुत्र पिरथी चन्द अपनी गाड़ी में घर का कोई सामान लेकर आ रहा था। इसी बीच संकरे रास्ते में किसी सामान के पड़ा होने की वजह से उसके चाचा सुभाष चंद व उसके परिवार ने अजय कुमार से बहसबाजी करनी शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें- बालकनी से पति-पत्नी का झगड़ा देख रही थी महिला, अचानक पेट में लगी गोली
सुभाष चंद व अजय कुमार के बीच बात बढ़ जाने से मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी हाथापाई में अजय कुमार नीचे गिर गया और उसके सिर पर चोट आ गई। अजय को सिर पर चोट लगने के बाद परिजन उसे उठाकर सिविल अस्पताल रैहन ले गए। डॉक्टर ने अजय की बिगड़ती स्थिति को देखकर उसे नूरपुर (Nurpur) रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही रैहन पुलिस चौकी प्रभारी हंस राज ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस ने सुभाष चंद को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करआगे की छानबीन शुरू कर दी है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने मामले की पुष्टि की है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

