-
Advertisement
Table fan का स्विच ऑन करते ही लड़की को लगा करंट, गई जान
सुंदरनगर। मंडी जिले (Mandi Distt) के सुंदरनगर उपमंडल में किशोरी की करंट लगने से मौत (Death) हो गई। ग्राम पंचायत बायला के हराबाग गांव की रहने वाली यह लड़की टेबल फैन (Table Fan) ऑन कर रही थी जिसके चलते करंट लगने के कारण वह बुरी तरह से झुलस गई। हादसे के बाद उसे परिजन उपचार के लिए सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
यह भी पढ़ें: Una में 13 वर्षीय बालक की करंट लगने से मौत, सुजानपुर में युवक ने किया Suicide
बताया जा रहा है कि हराबाग गांव निवासी पुन्नू राम की पुत्री नेहा (15) घर पर टेबल फैन का जैसे ही स्विच ऑन (Switch on) किया उसे जोर से करंट लगा और वह बुरी तरह से झुलस गई। करंट लगने के बाद लड़की के जोर से चीखने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत कमरे में पहुंचे तो उन्होंने गंभीर रूप से झुलसी लड़की को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया। यहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी कमलकांत ने बताया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

