-
Advertisement
इमोशनल हुई #Kangana : शादी के लिए उपवास रखती है उनकी मां, और वह …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने जब से अपने ट्विटर अकाउंट की कमान अपने हाथों में ली है, तब से उनका अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। कंगना लगातार बॉलीवुड माफिया और नेपोटिज्म को लेकर खुलकर अपनी बात रख रही है। अब कंगना ने अपनी मां को लेकर एक पोस्ट किया है कि कैसे मां उससे बात करते हुए इमोशनल हो गईं। ट्विटर पर कंगना ने मां के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘कल रात माता जी को उत्सुकता से फ़ोन करके पूछा कैसा लगा इंटरव्यू् (Interview) तो वो रो पड़ी, कहने लगी मैं तुम्हारी शादी के लिए उपवास करती हूं तुम दुनिया भर में अपने साथ हुए गंदे हादसों को बताती ही रहती हो।अब फ़ोन पे फ़ोन आ रहे हैं लगता है उनका रोने का नहीं रुलाने का इरादा है, क्या किया जाए?’
ये भी पढ़ें – मैं नाबालिग थी तो मेरे मेंटोर मेरी ड्रिंक में Drugs मिलाते थे, ताकि मैं पुलिस के पास ना जाऊं- कंगना रनौत
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1299943991794753536
जाहिर है कंगना ने इससे पहले ड्रग्स व बॉलीवुड के कनेक्शन पर खुल कर अपनी बात रखी थी और अपने साथ हुए वाक्ये को सबके साथ साझा किया था। अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना था कि , ‘जब मैं नाबालिग थी तो मेरे मेंटोर इतने खतरनाक थे कि मेरी ड्रिंक में ड्रग्स (Drugs) मिलाते थे, ताकि मुझे सुध-बुध ना रहे और मैं पुलिस के पास ना जा सकूं।’ उन्होंने कहा, ‘जब मैं सफल हो गई, फेमस फिल्म पार्टियों में जाने लगी तब मेरा सामना एक भयावह दुनिया से हुआ ड्रग्स, अय्याशी और माफियाओं की दुनिया।’
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1298595987741540352
एक्ट्रेस ने खुलकर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को सुसाइड की जगह मर्डर का नाम दिया था और साथ ही कई नामों का जिक्र करते हुए इस घटना पर सवाल भी उठाए थे।
