-
Advertisement
चीन की जेल में आठ साल तक की सजा काटने वाले 57 वर्षीय Tibetan रिहा
मैक्लोडगंज। चीनी जेल में आठ साल तक सजा काटने के बाद 57 वर्षीय तिब्बती राजनीतिक कैदी (Tibetan political prisoner) फगबा कयब (Phagba Kyab) को रिहा कर दिया गया है। उन पर आरोप था कि उन्होंने वर्ष 2012 में एक तिब्बती के आत्मदाह में उस पर पेट्रोल डालने में मदद की थी। 26 अक्टूबर, 2012 को अमचोक में स्थानीय अदालत के सामने ल्हामो टेटसन ने आत्मदाह (Self-Immolated) कर लिया था।
ये भी पढे़ं – Covid-Effect: दो दिनों में हुई 2 सांसदों की मौत; केंद्रीय पर्यटन मंत्री में भी हुई संक्रमण की पुष्टि
टेटसन के आत्मदाह के बाद, कयब को चीनी पुलिस (Chinese police) ने 4 दिसंबर 2012 को गिरफ्तार (Arrested) किया था। उन्हें हिरासत में लेने के बाद अदालत ने उन्हें आठ साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। सजा सुनाए जाने पर उनके परिवार को सूचित नहीं किया गया था। रिहाई (Released) के बाद उनकी वर्तमान स्थिति अज्ञात बनी हुई है। याद रहे कि तिब्बत में असंतोष को दबाने के लिए चीनी अधिकारी (Chinese Official) भूमिगत हो रहे हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

