-
Advertisement
Bollywood को एक और झटका : मशहूर सिंगर #SP_Balasubramaniam नहीं रहे
मुंबई। बॉलीवुड (Bollywood) को इस साल काफी झटके लगे हैं। इस दौरान कई दिग्गज कलाकारों की मौत हो गई। अब एक और बुरी खबर है। जाने-माने बॉलीवुड सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम (#SP_Balasubramaniam) का शुक्रवार को निधन हो गया। 74 साल के बालासुब्रमण्यम करीब पिछले 2 महीने से अस्पताल में एडमिट थे। बीते कुछ दिनों से उनकी की तबियत ठीक नहीं थी, उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। बालासुब्रमण्यम 5 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 13 सितंबर को उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव पाया गया था। डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने सोशल मीडिया पर सिंगर के निधन की पुष्टि की है। बॉलीवुड के लिए ये बड़ा झटका है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, लता मंगेशकर व बालासुब्रमण्यम के साथियों और फैंस ने उनके निधन पर शोक जताया है।
ये भी पढ़ें – Sholay के ‘सूरमा भोपाली’ नहीं रहे, 81 साल की उम्र में निधन, जाते-जाते दिया ये Message
https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1309415952367329280
बालासुब्रमण्यम बॉलीवुड में सलमान खान (Salman Khan) की आवाज के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने सलमान के लिए काफी बेहतरीन गाने गाए। मैंने प्यार किया के गाने दिल दीवाना के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला था। गुरुवार को उनकी हालत गंभीर होने की खबर के बाद सलमान खान ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की थी। सलमान ने ट्वीट किया था, बाला सुब्रमण्यम सर, आप जल्द ठीक हों इसके लिए दिल की गहराइयों से पूरी ताकत और दुआएं देता हूं। आपने जो भी गाना मेरे लिए गाया उसे खास बनाने के लिए धन्यवाद, आपका दिल दीवाना हीरो प्रेम, लव यू सर।
https://twitter.com/BeingSalmanKhan/status/1309186064595083264
यह भी पढ़ें: Saroj Khan के निधन पर अमिताभ-माधुरी समेत कई दिग्गज हस्तियों ने जताया शोक
उन्होंने 50 साल के सिंगिंग करियर (Singing career) में तेलुगू, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम ने तकरीबन 40,000 गाने गाए हैं। कन्नड़ कंपोजर उपेंद्र कुमार के लिए एसपी ने 12 घंटों में 21 गाने गाए थे। इसी वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में भी दर्ज है। एक समय में एसपी कई भाषाओं में 16-17 गाने एक दिन में रिकॉर्ड करते थे। कई बार तो वह 17 घंटे तक लगातार गाने गाते थे। बालासुब्रमण्यम ने 1992 में एआर रहमान के साथ रोजा में पहली बार काम किया था। इस फिल्म के तीनों वर्जन के लिए बाला ने गाने गाए थे। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों के लिए साथ में काम किया। सिंगर होने के साथ-साथ बाला ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी भाषा की 40 से ज्यादा फिल्मों में म्यूजिक डायरेक्टर का काम भी किया है।
https://twitter.com/mangeshkarlata/status/1309406640123383808

