-
Advertisement
J&K: श्रीनगर में #Earthquake के तगड़े झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 रही तीव्रता
श्रीनगर। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के श्रीनगर शहर में शनिवार को मध्यम तीव्रता का भूकंप (Earthquake) महसूस किया गया लेकिन किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि 4.8 तीव्रता वाला भूकंप का झटका दोपहर 12 बजकर दो मिनट पर आया। इसका केंद्र 120 किलोमीटर गहराई में स्थित था। मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप से किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं हैं। दोपहर को आए भूकंप से लोगों में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें: मणिकर्ण घाटी के कुफ़रीधार में 3 भाइयों के मकान में Fire, लाखों का नुकसान
जम्मू-कश्मीर सरकार के डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने बताया कि इसका निर्देशांक अक्षांश 34.86 डिग्री उत्तर और देशांतर 74.06 डिग्री पूर्व में था। इससे पहले शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का मुख्य केंद्र लद्दाख-तिब्बत सीमा था। जम्मू-कश्मीर में पिछले दो सप्ताह में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। 11 सितंबर को रिक्टर स्केल पर 4.3 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। 24 सितंबर को सुबह 8 बजकर 19 मिनट पर जम्मू-कश्मीर में 3.7 तीव्रता के भूकंप आया था। तब गुलमर्ग से उत्तर दिशा में उसका केंद्र था।
