-
Advertisement

गरीब महिला नहीं दे पाई Delivery Fee तो 3000 रुपए देकर Doctor ने रख लिया बच्चा
पटना। डॉक्टर को हम भगवान का रूप मानते हैं और आज के कोरोना संकट में तो डॉक्टर फ्रंर्ट लाइन वॉरियर बन कर देश की सेवा कर रहे हैं। इसी बीच बिहार (Bihar) में डॉक्टरों की छवि को दागदार करने की एक घटना सामने आई है। यहां पर एक लालची डॉक्टर (Doctor) ने डिलीवरी के लिए आई महिला की गरीबी का फायदा उठाकर उसका नवजात मात्र 3000 रुपए में ले लिया और उससे कागज पर अंगूठा भी लगवा लिया। घटना खगड़िया के मैड़या थाना की है।
देवरी निवासी चंडिका सिंह अपनी पत्नी को लेकर डिलीवरी (Delivery) के लिए पीएचसी जा रहे थे तभी एक बिचौलिया उन्हें बहलाकर न्यू महिला क्लीनिक ले गया। इस दौरान रास्ते में ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया था, वहीं दूसरे बच्चे का जन्म क्लीनिक पहुंचने के बाद हुआ। डिलीवरी के बाद महिला डॉक्टर एन बानो ने डिलीवरी फीस के रूप में 7000 रुपए की मांग की मगर महिला बहुत गरीब थी वह इतने पैसों का इंतजाम तत्काल नहीं कर सकती थी। तब महिला डॉक्टर ने एक बच्चे की कीमत 10 हजार लगाते हुए प्रसूता को 3000 रुपए देकर अंगूठा लगवा लिया और बच्चा रख लिया।
यह भी पढ़ें: कोरोना संकट में ऐसे लगाई दुल्हन को हल्दी, देखने वाले भी हंसकर हुए लोटपोट
दूसरे दिन महिला अपने पति और परिजनों के साथ इस मामले की रिपोर्ट लिखवाने पुलिस स्टेशन पहुंची। जहां थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार रत्न ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। जब मामला ज्यादा फैलने लगा तब जाकर महिला डॉक्टर ने बच्चा वापस किया। जब महिला डॉक्टर एन बानो से इस बारे में बात की गई तो उसने कहा कि नवजात की दयनीय स्थिति को देखते हुए उसने ऐसा किया। डॉक्टर ने यह कबूला कि उसने 10 हजार रुपए में नवजात का सौदा किया था, लेकिन इसके पीछे का मकसद नवजात को बचाना था।