-
Advertisement
कल राहुल की रैली में स्टेज संभाल रहे थे: आज Covid-19 पॉज़िटिव पाए गए पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री
नई दिल्ली। एक तरफ देश भर में कोरोना वायरस (Coronavirus) ने उत्पात मचा रखा है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब में ट्रैक्टर रैली कर रहे हैं। इस सब के बीच पंजाब से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू (Balbir Singh Sidhu) कोरोना पॉजीटिव हो गए हैं। इस खबर में परेशान करने वाली बात यह है कि वह कल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ संगरूर रैली में मौजूद थे। जहां पर वह स्टेज सेकेट्ररी के तौर पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे थे और इस दौरान वे राहुल गांधी और सीएम अमरिंदर के संपर्क में भी आए थे।
यह भी पढ़ें: ब्रेकिंगः Jai Ram के प्रधान निजी सचिव निकले कोरोना पॉजिटिव, Manali दौरे में थे साथ
बतौर रिपोर्ट्स, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू में आज सुबह कोरोना के सिम्टम्स दिखे थे। उन्हें बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत थी। कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने के बाद बलबीर सिद्धू ने कहा कि मैं सुबह से ठीक महसूस नहीं कर रहा था, इसलिए मैंने खुद का कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब मैं अपने घर पर आइसोलेट हो गया हैं। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू के संपर्क में आए लोगों का जल्द कोरोना टेस्ट किया जाएगा। गौरतलब है कि बलबीर सिद्धू ने सोमवार को संगरूर में खेती बचाओ रैली में भाग लिया था, जिसमें सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे। ऐसे में इन नेताओं तक भी कोरोना वायरस संक्रमण पहुंचने का खतरा काफी बढ़ गया है।

