-
Advertisement
#Jobs: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे पद, 21 को होंगे Interview
ऊना। महिला एवं बाल विकास विभाग ऊना द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका (Anganwadi worker and assistant) के कुल 8 पद अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार (Interview) 21 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में लिए जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी, ऊना कुलदीप सिंह दयाल ने बताया कि साक्षात्कार की तिथि पहले 15 अक्टूबर निर्धारित की गई थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों के चलते साक्षात्कार का आयोजन अब 21 अक्टूबर को किया जाएगा। सीडीपीओ (CDPO) ने बताया कि आंगनबाड़ी (Anganwadi) केंद्रों तियुड़ी-1, बसदेहड़ा वार्ड नं 9 + 8, बहडाला-2, चताड़ा, भड़ोलियां कलां व लोअर देहलां-3 के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जबकि बरेड़ा व मलाहत के लिए आंगनबाड़ी सहायिका के पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Una में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के पद, इस दिन होंगे साक्षात्कार
उन्होंने बताया कि प्रार्थी का परिवार 1 जनवरी 2020 तक संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित परिक्षेत्र के सर्वेक्षण के तहत आता हो। इसकी सूचना संबंधित आंगनबाड़ी के सर्वे रजिस्टर में देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आयु सीमा 21 से 45 वर्ष के मध्य हो। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10+2 अथवा समकक्ष पास होना अनिवार्य है, जबकि सहायिका के पद के लिए आठवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार हिमाचल का स्थाई निवासी हो, आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 35 हज़ार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा इस आशय का प्रमाण पत्र तहसीलदार/नायब तहसीलदार/ कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी किया गया हो।
यह भी पढ़ें: BSF में निकली कांस्टेबल ट्रेड्समैन, ASI एवं अन्य पदों की वेकेंसी; ITI और 10वीं पास को भी मौका
कुलदीप सिंह दयाल ने बताया कि पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर 17 अक्टूबर को सायं 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, ऊना (Child Development Project Officer Una) के कार्यालय में अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पात्र आवेदन 21 अक्टूबर को अपने मूल प्रमाण पत्रों व छायाप्रतियों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



