-
Advertisement
Una: डाइट संस्थान देहलां में Satti ने जानी नई शिक्षा नीति, दिव्यांगों को बांटे उपकरण
ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के देहलां स्थित डाइट संस्थान में नई शिक्षा नीति (New Education Policy) पर सेमीनार का आयोजन किया गया। इस सेमीनार समारोह में दिव्यांग बच्चों को उपकरण भी वितरण किए गए। इस मौके पर छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती (Satpal Singh Satti) ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह के दौरान कुछ स्कूलों को साइंस किट्स भी प्रदान की गईं। इस मौके पर सत्ती ने कहा कि करीब 38 साल के बाद शिक्षा के विषय में कुछ नया सोचा जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में समय-समय पर बदलाव होते रहने चाहिए। इसे लेकर चर्चा जरूर होती रही है, लेकिन बदलाव को लेकर कोई भी कारगर कदम अभी तक नहीं उठाया गया था। जो जरूरी बदलाव शिक्षाविदों द्वारा भी सुझाए गए उन्हें भी कभी लागू नहीं किया गया, लेकिन शिक्षाविदों ने जो भी सुझाव दिए हैं उन्हें केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति के नाम पर उन्हें प्रदेशों को भेजा है।
यह भी पढ़ें: शिक्षा मंत्री बोले: राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला #Himachal_Pradesh देश का पहला राज्य

उन्होंने कहा कि अधिकतर प्रदेशों ने इस पर सहमति भी जताई है। नई शिक्षा नीति में वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार कई बदलाव किए गए हैं। नई शिक्षा नीति से ऐसा प्रतीत होता है कि इससे समाज और विद्यार्थी वर्ग का जीवन सुधरेगा। शिक्षा व्यक्ति में बदलाव लाने के लिए और आधुनिकता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। इन्हीं तथ्यों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति का ड्राफ्ट दिया है। उम्मीद है कि इस नई शिक्षा नीति से आने वाले समय में कई सुधार होंगे। जो शिक्षण कार्य में निपुण है वह अलग से भी कोई सुझाव देंगे तो केंद्र सरकार समय के अनुसार उन पर भी विचार कर नई शिक्षा नीति में लागू करने का प्रयास करेगी। यदि कोई चीज सही नहीं होगी तो उसका पुनर्निर्माण कर उसे हटाया भी जा सकता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


