-
Advertisement
करुणामूलक आधार पर नौकरी को #Shimla में क्रमिक अनशन शुरू
शिमला। हिमाचल करुणामूलक संघ लंबे समय से सरकार से अनुकंपा के आधार पर नौकरियां (Jobs) दिए जाने और आय सीमा को हटाने की मांग कर रहा है। अपनी मांगों को लेकर हिमाचल प्रदेश करुणामूलक संघ आज से 7 दिन के क्रमिक अनशन पर बैठ गया है। करुणामूलक संघ के उपाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि उनकी यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो इसके बाद वे आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। इससे पहले संघ ने अपनी मांगों को लेकर विधानसभा (Vidhan sabha) का भी घेराव किया था। प्रदेश करुणामूलक संघ ने वन टाइम सेटेलमेंट (One time settlement) के माध्यम से विभिन्न विभागों में लंबित करुणामूलक के मामलों का निपटारा करने की मांग उठाई। वहीं, उन्होंने 5 फ़ीसदी कोटे की शर्त हटाए जाने की मांग भी रखी, जिससे आश्रितों को परिवार का गुजारा करने में मदद मिल सके।
ये भी पढे़ं – #Monsoonsession: सदन में गूंजा करुणामूलक आधार पर Jobs देने का मामला, सीएम बोले- जल्द देंगे

करुणामूलक संघ के उपाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आश्रित लंबे अरसे से करुणामूलक आधार पर भर्तियां करने की मांग कर रहे हैं। विधायक, मंत्री और सीएम से मिलकर भी अपनी बात को रखा गया है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला है। प्रदेश में करुणामूलक आधार पर हजारों आश्रितों को नौकरियां (Jobs) नहीं मिली है और विभागों में पद खाली चल रहे हैं। आश्रितों ने मांग की है कि करुणामूलक आश्रितों को उनकी शैक्षिक योग्यता के अनुसार नौकरी दी जाए। कई आश्रितों को 15 वर्ष से भी अधिक का समय आवेदन किए हुए हो गया है, लेकिन अभी तक नौकरी नहीं मिली है। संघ ने प्रदेश सरकार से आश्रितों को नौकरी देकर जल्द राहत देने की दिशा में काम करने की मांग की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


