-
Advertisement
#Corona Update: मेडिकल कॉलेज नेरचौक में दो संक्रमितों ने तोड़ा दम
मंडी। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण ( Corona infection)से मौत का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है और लगातार यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है जिससे सरकार और प्रशासन की चिंताएं भी बढ़ चुकी हैं लेकिन सबसे बड़ी बात है कि कोरोना महामारी के कारण अभी तक विभिन्न बीमारियों से ग्रसित लोग ही मौत का शिकार हुए हैं। ताजा मामले में मेडिकल कॉलेज नेरचौक ( Medical College Nerchowk) में बुधवार सुबह दो लोगों की मौत( Death) हो गई है। दोनों ही मृतक मंडी जिला के रहने वाले थे।
ये भी पढ़ेः Himachal में 222 मामले और 216 हुए ठीक- बिलासपुर में दो की मृत्यु
मेडिकल कालेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक( डॉ जीवानंद चौहान ने कहा कि बुधवार सुबह कोरोना के चलते मेडिकल कॉलेज नेरचौक में 2 लोगों की मौत हुई है एक मंडी शहर का तो दूसरा सरकाघाट क्षेत्र से ताल्लुक रखता था । उन्होंने कहा कि सरकाघाट के सदानी निवासी 89 वर्षीय बुजुर्ग को 20 अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था और जिसकी सुबह 3 बजे कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई। तो दूसरा 58 वर्षीय व्यक्ति मंडी शहर के टारना रोड का रहने वाला था। टारना रोड के रहने वाले व्यक्ति को मंगलवार देर रात जोनल अस्पताल मंडी ( Zonal hospital mandi)से मेडिकल कॉलेज नेरचौक लाया गया था और कुछ ही देर में व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने कहा की मेडिकल कालेज नेरचौक में कोरोना से अब तक 58 लोगों की मौत हो चुकी है और जिला कोरोना से में मौत का आंकड़ा 36 हो गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


