-
Advertisement
Sundernagar: तेज रफ्तार कार BBMB जलाशय की रेलिंग तोड़ खाई में गिरी, युवक की गई जान
सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सुंदरनगर (Sundernagar) में तेज रफ्तार के कहर ने एक परिवार का इकलौता चिराग छीन लिया। मामले में देर रात एक कार बीबीएमबी (BBMB) जलाशय पर मौजूद रेलिंग को तोड़कर साथ लगती खड्ड में लुढ़क गई। हादसे में मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात शीशमहल की ओर से एक कार सुंदरनगर की ओर आ रही थी। इसी दौरान टेक्सी स्टैंड के ऊपर तेज रफ्तार (High Speed) के कारण कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 50 फुट खाई में गिर गई। हादसे के समय कार में एक ही युवक सवार था, जिसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले जाया। जहां घायल युवक को डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: Manali में टिप्पर से टकराई कार, Shimla के युवक की गई जान
मृतक व्यक्ति की शिनाख्त पुष्पराज (31) पुत्र शंकर दास गांव गलू रिवालसर तहसील बल्ह जिला मंडी (Mandi) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक की शादी 4 साल पहले हुई थी और उसका 3 साल का एक बेटा भी है। मृतक माता-पिता का अकेला बेटा था। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने कहा कि देर रात शीशमहल की ओर से सुंदरनगर एक कार (Car) तेज रफ्तार में आ रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर जलाशय के किनारे गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में एक युवक की मृत्यु हो गई है। गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


