-
Advertisement
कुमारसैन में Bus में सफर कर रहे दो युवकों से Charas बरामद, मामला दर्ज
कुमारसैन। राजधानी शिमला (Shimla) के कुमारसैन पुलिस ने शनिवार को दो मामलों में दो युवकों से करीब डेढ़ किलो चरस (Charas) बरामद की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिमला से आई विशेष अनवेषण इकाई की अगुवाई में कुमारसैन (Kumarsen) के जाबली में जाबो-शिमला-चंडीगढ़ बस में सवार जयदीप (32) पुत्र धर्मपाल निवासी शाहबाद दिल्ली के पास से 1 किलो चरस बरामद की गई और दूसरे मामले में जाबली में सोईधार-शिमला-हरिद्वार बस में सवार युवक विजय सिंह (25) गांव घनेर तहसील आनी जिला कुल्लू 465 ग्राम चरस बरामद की गई। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: रामपुर-झाखड़ी NH पर पैरापिट से टकराई Bike, सवार की मौके पर गई जान
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


