-
Advertisement
#Shimla: महिला अपराध के खिलाफ सड़कों पर उतरी Himachal Congress, किया प्रदर्शन
Last Updated on October 25, 2020 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Himachal Congress) ने रविवार को देश में महिलाओं विशेषकर दलित महिलाओं पर हो रहे जघन्य अपराधों के विरोध में धरना प्रदर्शन (Protest) किया। यह धरना प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से नाज तक किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर (Kuldeep Singh Rathore) ने प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देश में बढ़ते महिलाओं पर अत्याचार व जघन्य अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश मे आज कानून का कोई डर नहीं रहा है। उन्होंने हाथरस मामले पर उत्तर प्रदेश सरकार (UP Govt) की आलोचना करते हुए कहा कि उस दलित बेटी के साथ अपराध के साथ साथ बहुत बड़ा अन्याय भी हुआ है।
यह भी पढ़ें: #Shimla में Jai Ram Govt पर बरसे कुलदीप राठौर, इन मुद्दों पर जमकर घेरा
कांग्रेस उस बेटी के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के सरंक्षण में उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहें हैं। विशेष कर दलित परिवार की बेटियों और महिलाओं के साथ अत्याचार व बलात्कार (Rape) कर उनकी हत्याएं तक की जा रही हैं और सरकार दोषियों को कोई भी कानूनी सज़ा दिलवाने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है। राठौर ने कोटखाई में गुड़िया हत्याकांड की जांच पुनः करवाने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Shanta के बयान पर #BJP की घेराबंदी, कुलदीप राठौर ने कह दी यह बड़ी बात
रात को अंतिम संस्कार कर तोड़ी हिन्दू समाज की रीति
वहीं, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा की हाथरस की घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि हाथरस की बेटी के साथ अपराधियों ने तो एक बड़ा अत्याचार किया ही है, साथ में सरकार व प्रशासन ने भी इस बेटी और उसके परिवार के साथ कोई न्याय नहीं किया। चंदेल ने कहा कि हिंदू समाज में किसी भी मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार सूर्य अस्त या रात को कभी नहीं किया जाता पर उत्तर प्रदेश सरकार ने इस रीति को तोड़ने का बहुत बड़ा अपराध किया है। उन्होंने कहा कि उस बेटी का अंतिम संस्कार (Funeral) में उसके परिवार को मुख तक नही देखने दिया गया। उन्होंने कहा कि इस अपमान और बेटी के साथ हुए अन्याय की लड़ाई कांग्रेस तब तक जारी रखेगी, जबतक की अपराधियों को उनके कुकर्मों की सजा नहीं मिल जाती।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…